Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सूरजपुर के बी. एल .मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में कैंसर के एक जटिल मरीज का किया गया सफल ऑपरेशन


 

सूरजपुर के बी. एल .मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में कैंसर के एक जटिल मरीज का किया गया सफल ऑपरेशन

मरीज को  डॉक्टरों ने दी नई ज़िंदगी




गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️.

सूरजपुर / प्रतिष्ठित बी. एल .मेमोरियल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ सर्जनों की टीम ने हाल ही में कैंसर के एक  जटिल मामले में सफल ऑपरेशन कर एक 31 वर्षीय महिला मरीज को नया जीवनदान दिया है। यह ऑपरेशन 3.30 घंटों तक चला और सूरजपुर जैसे जगह में इस ऑपरेशन को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
अस्पताल के  डायरेक्टर डॉ. कमलेश के अनुसार, मरीज  को गर्भाशय के मुंह में ( सर्विक्स कैंसर) था।  स्थिति अत्यंत संवेदनशील थी, जिससे ऑपरेशन जोखिमपूर्ण था। डॉ. निलेश जायसवाल, जो सर्जरी विभाग के प्रमुख हैं, के नेतृत्व में एक बहु-विषयक टीम ने इस चुनौती को स्वीकार किया।
डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेश का नाम रेडिकल हिस्टोरेक्टोमी था ।  यह सर्जरी  3:30 घंटे तक चली , और इसमें इस ऑपरेशन में बच्चेदानी के अलावा उसके अगल-बगल के ऊतकों का वाइड एक्सीजन तथा  गर्भाशय की लिंफ वाहिनी तथा लिंफ नोड को भी कुशलतापूर्वक  निकाल दिया गया जिससे भविष्य में कैंसर फैलने की संभावना न हो।
सर्जरी करके निकल गया भाग 



डॉक्टरों का कथन

डॉ. नीलेश जायसवाल (सर्जरी विभाग के प्रमुख)ने पत्रकारों से  बात करते हुए  कहा, "यह एक चुनौतीपूर्ण मामला था।  उपकरणों की मदद से हम सफल रहे। मरीज अब स्थिर है और तेजी से ठीक हो रहा है।" सूरजपुर जिले में इस प्रकार की यह पहली सर्जरी है।
हमारे टीम के सहयोग से हम सफल रहे।

मरीज के परिवार की प्रतिक्रिया

मरीज के परिवार ने डॉक्टरों और अस्पताल के प्रति आभार व्यक्त किया है। मरीज के पति ने कहा, "हमने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन बी. एल .मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने चमत्कार कर दिखाया। हम उनके आभारी हैं। यहां आने से पहले सरगुजा संभाग के कई डॉक्टरों के पास इलाज करने गया परंतु मरीज को आराम नहीं हुआ। अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टाफ का का बहुत अच्छा व्यवहार है, इसी ऑपरेशन के लिए मैंने कई जगह पता किया वहां इसका खर्चा  डेढ़ लाख से 2 लाख के बीच बताया गया परंतु यहां बहुत कम खर्चे में यह ऑपरेशन हो गया।
इस ऑपरेशन को सफल बनाने में हॉस्पिटल के सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. निलेश जायसवाल , डॉ.ख़ेम ज्योति , डॉ. दिव्या गुप्ता एवं डॉ. गुंजन यादव का विशेष योगदान रहा।

निष्कर्ष
इस प्रकार की कैंसर सर्जरी जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।