सूरजपुर यातायात पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
सूरजपुर/ एस. एस. पी प्रशांत कुमार ठाकुर के आदेशा अनुसार एवं यातायात प्रभारी बृज किशोर पांडे के निर्देशानुसार दिनांक 1 नवंबर से 15 नवंबर तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया जिसमें यातायात पुलिस सूरजपुर की टीम में सहायक उपनिरीक्षक व्यास देव राय , आरक्षक प्रेम सागर साहू, दिलीप देशमुख के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 43 ग्राम चंद्रपुर के समीप चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग में चंद्रपुर के समीप चेकिंग पॉइंट लगाकर दो पहिया चार पहिया वाहनों जिसमें बिना नंबर के वाहनों, संदिग्ध वाहनों , बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों, तीन सवारी ,बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों बड़े वाहनों में ओवरलोडिंग करने वालों के विरुद्ध नियम अनुसार चालानी कार्रवाई की गई एवं सहायक उप निरीक्षक ब्यास देव राय के द्वारा के द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर चलने, वाहन के दस्तावेज साथ में रखकर चलने, पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने , वाहनों का बीमा इत्यादि सही समय पर कराने हेतु निर्देशित किया ।
एवं यातायात पुलिस सूरजपुर के द्वारा हेलमेट लगाकर चलने वालों सीट बेल्ट लगाकर चलने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।



Social Plugin