Hot Posts

6/recent/ticker-posts

*विज्ञान में चमका बालक स्कूल रामानुजनगर, नवल साय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान*



 


विज्ञान में चमका बालक स्कूल रामानुजनगर, नवल साय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान


गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️

रामानुजनगर /स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थी नवल साय को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। समारोह में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले एवं पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल मौजूद रहे।नवल ने इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। वे विज्ञान के क्षेत्र में दो बार राज्य, एक बार संभाग तथा कई बार जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।उनके द्वारा तैयार मूंगफली फोड़ने वाली नवाचारी मशीन ग्रामीण एवं कृषि उपयोगिता पर आधारित है। मॉडल में कम समय में अधिक मात्रा में मूंगफली फोड़ने तथा दाने और छिलके को अलग करने की अवधारणा प्रस्तुत की गई है। इसे तैयार करने में गाइड शिक्षक गोपाल सिंह का मार्गदर्शन रहा है।नवल के मॉडल का चयन पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2025-26, जशपुर के लिए भी हो चुका है तथा इसे राज्योत्सव एवं गणतंत्र दिवस 2025- 2026 के जिला स्तरीय आयोजनों में भी प्रदर्शित किया गया। जून 2026 में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी उनके नवाचार की सराहना की।प्राचार्य पी.सी. सोनी ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और नवाचार के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है। कृषक परिवार से आने वाले नवल के पिता कैलाश सिंह ने भी उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यार्थी की सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी लता बेक, जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू, सहायक संचालक अजय सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू, वरिष्ठ व्याख्याता सीमा दुबे एवं इंस्पायर अवार्ड के प्रभारी संतोष उपाध्याय सहित पूरे विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।