Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्री मुख से भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक श्रीमद् भागवत कथा रायपुर में*


 

सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्री मुख से भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक श्रीमद् भागवत कथा रायपुर में*

गौतम गुप्ता.  🖊️  सह. संपादक खबर छत्तीसगढ़

रायपुर /सूरजपुर -छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी के श्रीमुख से भव्य दिव्य और ऐतिहासिक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है और इस अवसर पर भारी संख्या में भक्तगण कथा का श्रवण कर रहे हैं।

सर्व विदित हो को की 8 जुलाई से 14 जुलाई तक रायपुर में विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, और विशेष सहयोगी की भूमिका में छत्तीसगढ़ प्रदेश शौंडिक समाज के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर न सिर्फ छत्तीसगढ़ प्रदेश बल्कि देश विदेश से भी भक्तगण आकर इस कथा का श्रवण कर रहे हैं। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश शौंडिक समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री रतन गुप्ता जी ने बताया कि यह बड़ी खुशी की बात है कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए पूरे प्रदेश से भक्तगण आ रहे हैं, साथ ही उन्होंने अपने समाज के लोगों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कथा का श्रवण करें और विशेष कर बच्चों को जरूर लेकर आए।

इस भागवत कथा को सफल बनाने के लिए शौंडिक समाज के श्री शिव रतन गुप्ता,श्याम प्रसाद गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्ता, सुभाष साहू ,शिव पूजन गुप्ता, परमानंद गुप्ता, विजेन्द्र कुमार गुप्ता,आनन्द प्रकाश, छोटेलाल गुप्ता, श्रीमती सत्या गुप्ता,संत गुप्ता,दिलीप गुप्ता, रविभूषण गुप्ता,जय प्रकाश गुप्ता,जयराम साव ,अनूप गुप्ता , गौतम गुप्ता,आनन्द कुमार गुप्त सहित समाज के भी संरक्षक, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मातृत्व शक्ति ,युवा शक्ति  सहित सभी लोग प्रत्यक्ष ,अप्रत्यक्ष रूप से अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।