Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रंगमंच पर आयोजित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन



 रंगमंच पर आयोजित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन

गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️ 

सूरजपुर/15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद के सामने स्थित रंगमंच में आयोजित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आज समापन हो गया। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक संचालित इस प्रदर्शनी का जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण व विद्यार्थियों ने अवलोकन किया और प्रदर्शित छायाचित्रों में गहरी रुचि दिखाई।

प्रदर्शनी 'हर घर तिरंगा', 'वंदे मातरम्' तथा 'भारत विभाजन की विभीषिका–स्मरण दिवस' की थीम पर आधारित रही। इसमें प्रदर्शित छायाचित्रों के माध्यम से वंदे मातरम् गीत की रचना एवं उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों, राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना तथा विभाजन के दौरान देशवासियों द्वारा झेली गई पीड़ा से जुड़े मार्मिक प्रसंगों को सजीव रूप में दर्शाया गया। दर्शकों ने प्रत्येक छायाचित्र को रुचिपूर्वक देखा तथा उनमें निहित ऐतिहासिक संदेशों की सराहना की।