Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिला स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन – विद्यालयों में वित्तीय पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम


जिला स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन – विद्यालयों में वित्तीय पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️

सूरजपुर /

PM श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, नवापारा सूरजपुर में आज SNA–SpArSH (Single Nodal Agency – System for Payment and Report of School Handling) विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार मिश्रा, विशेष अतिथि सहायक संचालक श्री रविंद्र सिंह देव एवं जिला समन्वयक अधिकारी श्री मनोज साहू की गरिमामय उपस्थिति रही।


कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं त्वरित बनाने हेतु राज्य एवं केंद्र प्रायोजित राशि के भुगतान को SNA–SpArSH एवं कोषालय प्रणाली के माध्यम से एकीकृत रूप से संचालित करने की प्रक्रिया से अवगत कराना रहा।


जिला शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल भुगतान प्रणाली से विद्यालयों में व्यय प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, तेज एवं उत्तरदायी होगी, जिससे शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के साथ विद्यालय विकास की गति और मजबूत होगी।


इस कार्यक्रम में जिले के सभी PM Shri विद्यालयों के प्राचार्य एवं लिपिक उपस्थित रहे और प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए।