![]() |
धान खरीदी संबंधित मामलों पर जिला प्रशासन व रामनगर नोडल द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही
गौतम गुप्ता. 🖊️ सह. संपादक खबर छत्तीसगढ़
सूरजपुर / कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देश में जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी संबंधित मामलों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम एवं रामनगर समिति के महिला नोडल अधिकारी सह पटवारी सरिता केसरी के द्वारा जांच करते हुए रामनगर समिति के अंतर्गत किसानों के पास धान नहीं पाए जाने आज तक लगभग 104 हेक्टेयर रकबा समर्पण कराया गया । गौरतलब है कि रामनगर समिति के अंतर्गत कई आवेदक किसानों के द्वारा लगभग 104 हेक्टेयर रकबा का धान बेचने का टोकन कटवाया गया था परंतु राजस्व टीम के द्वारा मौका जांच किए जाने पर धान नहीं पाया गया ऐसे में कई किसानों के द्वारा जानकारी दी गई कि उनके द्वारा टोकन नहीं कटवाया गया है बल्कि उनके एवज में बिचौलियों के द्वारा टोकन कटवाया गया है जिसे राजस्व टीम द्वारा जांच किए जाने पर लगभग 1.5 करोड रुपए का धान विक्रय होने से बचाया गया जिससे शासन को होने वाली करोड़ की क्षति को रोका गया।

Social Plugin