शा. बा. उ. मा. वि. रामानुजनगर में वन्दे मातरम दिवस मनाया गया।
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
रामानुजनगर/ शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रामानुज नगर में शुक्रवार को वंदे मातरम दिवस मनाया गया। प्राचार्य पीसी सोनी के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्रों द्वारा राष्ट्र गान व राष्ट्रीय गीत लय में गाकर देश के वीरों कि सहादत को नमन करते हुए देशभक्त वीरों कि याद में कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। तिरंगे झंडे को सलामी दिया गया।
कार्यक्रम में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के छात्र, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विकास नामदेव व्याख्याता गोपाल सिंह, नरेश गुप्ता, सुनील गुप्ता नितिन सिन्हा,विद्या जायसवाल, अर्चना दुबे,मंजरी तिवारी,नीलिमा बड़ा, शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक प्रकाश जोल्हे,शिक्षक बिहारी लाल साहू, गायत्री कश्यप,वर्षा सिंह, सहायक शिक्षक श्याम सिंह मरावी,विद्यालय के पीटीआई मनमोहन प्रसाद उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार शर्मा के द्वारा किया गया।

Social Plugin