शासकीय कन्या माध्यमिक शाला रामानुजनगर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
रामानुजनगर / शासकीय कन्या माध्यमिक शाला रामानुजनगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर नगर भ्रमण किया गया जिसमें क्षेत्र के समस्त वयस्कों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया, नारे लगाए गए। विदित हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक आते ही जाबो कार्यक्रम के तहत जिला नोडल अधिकारी के निर्देशन में संस्था की प्रधानपाठक रेणु साहू व सुल्तान खान के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें नगर भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागृत करने हेतु नारे लगाए गए कार्यक्रम में नरेंद्र पटेल, गुड्डी राही, निशा दुबे विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ-साथ सभी बच्चे उपस्थित रहे।


Social Plugin