Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हाईस्कूल रामेश्वरम में साइकिल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन



 *हाईस्कूल रामेश्वरम में साइकिल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

  (अनुप दुबे )

रामानुजनगर (श्रीनगर): विकासखंड रामानुजनगर के शासकीय हाई स्कूल रामेश्वरम में दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जयप्रकाश उपाध्याय (मंडल अध्यक्ष भाजपा), अंबिका चौबे (प्राचार्य) की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के सर्व युवा नेतागण एवं पत्रकार सुमंत साहू, अनूप दुबे ,विकास दुबे ,संजीव गुप्ता तथा ग्राम सरपंच रामलखन सिंह रहे । सर्वप्रथम अतिथियों ने माता सरस्वती की पूजा, वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अतिथियों का स्वागत चंदन , पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण से कर स्वागत गीत की भी मनमोहक प्रस्तुति छात्राओं ने दी। मुख्य अतिथि जयप्रकाश उपाध्याय ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ आज की पीढ़ी को प्राप्त सुगम संसाधन , इतिहास तथा विकास पर चर्चा की। भाजपा महामंत्री सुमंत साहू ने शिक्षा के महत्व, स्वावलंबन और संजीव गुप्ता ने कैरियर के विविध अवसर पर अपना प्रेरक उद्बोधन दिया। स्वागत भाषण प्राचार्य अंबिका प्रसाद चौबे ने दिया।

अतिथियों ने कार्यक्रम में संस्था के 29 छात्राओं को "नई साइकिल सौंपी" जिसका उत्साह छात्राओं के चेहरे पर नजर आ रहा था।कार्यक्रम में प्रमुखतः प्रधानपाठक (मिडिल) नारायण गुप्ता , रामनारायण सिंह (प्रधानपाठक),जन शिक्षक वंश गोपाल सिंह , विजयनारायण यादव,आलोक कुमार पाण्डेय , शोधन सिंह,निष्पंत साय पैकरा,अनीता सिंह पैकरा, श्री गेंदराम मझवार ,श्रीमती दिलेश्वरी सिद्दार, संजीता खलखो, किरण लता साहू तथा पालक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शाला परिवार की छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन यादवेंद्र दुबे तथा आभार प्रदर्शन जन शिक्षक विजयनारायण यादव ने किया।