श्रीमती द्रौपदी मुर्मु भारत की माननीय राष्ट्रपति ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा 514 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान की।
रायपुर/
दीक्षांत समारोह के इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रोफेशनल का कार्य अत्यंत जिम्मेदारी भरा होता है, उनके निर्णय जीवन रक्षा से जुड़े होते हैं, इसलिए चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें।उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां से उत्तीर्ण चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल छात्र इस जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व का निर्वहन पूरी तन्मयता और क्षमता के साथ करेंगे। उन्होंने उपाधि एवं पदोपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।
श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य भारत का मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है। राज्य में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की भर्तियां बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। अस्पताल भवनों को बेहतर बनाया जा रहा है। आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था भी की जा रही है।


Social Plugin