*शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत पर कार्यशाला*
(गौरव मिश्रा )
सूरजपुर 26 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार दिनांक 24 अक्टूबर को शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत ऐतिहासिक सामाजिक
एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन,
सरस्वती वंदना तथा जनजातीय समाज के नायक नायिकाओं के छायाचित्र पर पुष्प हार
चढ़ाने के साथ किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में राज्य गीत का सामूहिक गायन
किया गया । कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत तिलक व बैच लगाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर
किया गया । कार्यक्रम की संयोजक एवं मंच संचालक श्रीमती शालिनी शांता कुजूर द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत के विषय में विस्तार से
बताया गया । इसके बाद दक्षिण भारतीय फिल्म RRR की कोमड़म भीमड़ गीत का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। मुख्य वक्ता श्री अजय इंगोले जिला अध्यक्ष वनवासी कल्याण समाज आश्रम, समाजसेवी, शिक्षाविद् तथा जनजाति गौरवशाली अतीत के
कार्यक्रम के संभाग अध्यक्ष के द्वारा जनजाति समाज के अतीत व वर्तमान जीवन पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, रानी दुर्गावती, शहीद वीर
नारायण सिंह इत्यादि महापुरुषों के जीवन के संघर्ष, अंग्रेजों से विद्रोह तथा उनके उपलब्धियों के बारे में बताया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विनय बछाड़ जन भागीदारी
अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि श्री अजय सिंह सरपंच सिलफिली, श्री नरेंद्र यादव उपाध्यक्ष जनपद
पंचायत सुरजपुर,श्री महेंद्र सिंह भूतपूर्व जन भागीदारी अध्यक्ष द्वारा महाविद्यालय के
विद्यार्थियों को संबोधित किया गया । कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रभारी प्राचार्य श्री अजय तिवारी
द्वारा जनजाति समाज के संबंध में महाविद्यालय की भावी योजनाओं से अवगत कराया गया
तथा छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज के महापुरूषों के संघर्ष के विषय में जानकारी दी गई।
सहायक प्राध्यापक श्रीमती अंजना द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कुरुख भाषा में रोहतासगढ़ के जनजातियों की कहानी, उनके रीति रिवाज, त्यौहार आदि के विषय में रोमांचक तरीके से बताया तथा महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, इस कार्यशाला में सहायक प्राध्यापक श्री भारत लाल कंवर, आशीष कौशिक, नीलू सिंह, स्वाती यादव, मो. जफीर एवं कार्यालय स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Social Plugin