Hot Posts

6/recent/ticker-posts

श्री राम कथा का आयोजन रंगमंच मैदान में 17 मई से 25 मई तक स्वामी परमात्मानंद गिरी द्वारा किया जायेगा कथा।


 श्री राम कथा का आयोजन रंगमंच मैदान में 17 मई से 25 मई तक स्वामी परमात्मानंद गिरी द्वारा किया जायेगा कथा।


आयोजन हेतु संरक्षक मण्डल बनाया गया, भव्य होगा आयोजन।

गौरव मिश्रा ✒️

सूरजपुर / राम मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार सूरजपुर में सार्वजनिक श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम कथा का आयोजन राष्ट्रीय परिपेक्ष में किया गया है। कथा का आयोजन दिनांक 17 मई से 25 मई तक किया जायेगा। श्रीराम कथा हेतु संरक्षक मण्डल समिति द्वारा बनाया गया है। जिसमें श्री भुलन सिंह मरावी विधायक सूरजपुर श्री राम स्वरूप गुप्ता श्री कश्मीरी लाल अग्रवाल, श्री हरिदास अग्रवाल, श्री भीमसेन अग्रवाल, श्री रामकृपाल साहू, श्री सत्य नारायण अग्रवाल, श्री राधेश्याम केजरीवाल, श्री विजय कुमार अग्रवाल, श्री कन्हैयालाल अग्रवाल, श्री श्रवण जैन, श्री रामकृष्ण ओझा, श्री विवेकानंद चौबे, श्री अनिल गोयल, श्री मनोज अवस्थी, श्री आर.के. शुक्ला, श्री राधाकृष्ण अग्रवाल, श्री अमृतलाल अग्रवाल, श्री रविंशकार मिश्रा, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री के.पी.शर्मा, श्री पवन मित्तल, श्री रामअवतार अग्रवाल, श्री वैजनाथ अग्रवाल, श्री धर्मवीर अग्रवाल, श्री रामखेलावन साहू, श्री जोखन साहू को रखा गया है। इन सभी के मार्गदर्शन में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम रंगमच मैदान में किया गया है।


श्रीराम कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से होगी, कलश यात्रा श्रीराम मंदिर से दिनांक 17 मई सुबह 8.00 बजे रंगमंच सूरजपुर के लिए निकलेगी। दिनाक 18 नई से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से गायत्री परिवार द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है। दिनांक 17 नई से सायं 4:00 बजे से प्रतिदिन श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। दिनांक 24 मई को साय काल भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया है, दिनाक 25 मई को दोपहर 2.00 बजे से भव्य भण्डारा का आयोजन किया गया है।


उपरोक्त समस्त कार्यक्रम के सभी धर्मप्रेमी सूरजपुर तथा नगरी एवं आस-पात्त ग्रामवासीयों श्रधालुओं से श्रीराम कथा आयोजन समिति आवाहन करती है कि अधिक से अधिक संख्या में इष्ट मित्र, रिश्तेदारों सहित श्रीराम कथा का अमृत पान एवं यज्ञ हवन में उपस्थित होकर पुण्य के भागीदार बनें।