Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय रामानुजनगर में लॉटरी से होगी प्रवेश प्रक्रिया

 


पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय रामानुजनगर में लॉटरी से होगी प्रवेश प्रक्रिया


रामानुजनगर / पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजनगर में सत्र 2025-26 में कक्षावार रिक्त सीट हेतु सीट से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण छात्रों का प्रवेश चयन पारदर्शिता से लॉटरी के माध्यम से 10 मई 2025 को प्रातः 9:00 बजे से विद्यालय परिसर में आयोजित होगी।इसमें छात्र,अभिभावक भी उपस्थिति हो सकते हैं।पात्र-अपात्र सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।दावा आपत्ति 9 मई 2025 तक समय 7:30 से10:30 तक कार्यालय में उपस्थित होकर किया जा सकता है।अभिभावक/छात्र,लॉटरी के माध्यम से चयनित छात्रों का आवश्यक दस्तावेज विद्यालय में 14मई 2025 तक जमा करते हुए अपना प्रवेश सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित तिथि तक विद्यालय में प्रवेश नहीं कराए जाने की स्थिति में उसका चयन निरस्त माना जाएगा।