विधायक भूलन सिंह मरावी के द्वारा सूरजपुर शहर के वार्ड क्रमांक 06, 16, 17 एवं 18आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाक़ात किया
गौतम गुप्ता. 🖊️ सह. संपादक खबर छत्तीसगढ़
सूरजपुर / गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत माननीय विधायक भूलन सिंह मरावी के द्वारा सूरजपुर शहर के वार्ड क्रमांक 06, 16, 17 एवं 18 मे जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों अवध बिहारी गुप्ता, राधिका बाई, शारदा गुप्ता व अन्य से मुलाक़ात कर योजना के संबंध मे लाभार्थियों से जानकारी लिये तथा लाभार्थियों के द्वारा आवास मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी जी, प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय जी एवं प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान भाजपा जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सूरजपुर शहर अरविन्द मिश्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, पार्षद प्रमोद तायल, नीरज जिंदिया, विक्की सोनवानी, अजय मित्तल व अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


Social Plugin