तुर्की सरकार द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने 67 देशों केआधिकारिक प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे
गौरव मिश्रा ✒️
सूरजपुर/अत्यंत हर्ष का विषय एवं एक प्रेरणादायक क्षण है, जब NFITU के माननीय राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विराट जायसवाल, तुर्की के अंकारा में 'सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा' पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। वैश्विक मंच पर श्रमिकों के अधिकारों के लिए एक मजबूत आवाज उठा रहे हैं!
18 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2025 तक श्रम, सामाजिक न्याय और डिजिटलीकरण पर तुर्की सरकार द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिये अंकारा, तुर्की का दौरा करना सम्मान की बात है। 67 देशों के आधिकारिक प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगे।
हमें उम्मीद है कि यह सम्मेलन सार्थक चर्चाओं और सहयोग को बढ़ावा देगा।


Social Plugin