Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चार बार राष्ट्रीय और छःबार राज्य स्तर पर विद्यार्थियों को उपलब्धि दिलाने वाले शिक्षक को गणतंत्र दिवस पर किया गया सम्मानित


चार बार राष्ट्रीय और छःबार राज्य स्तर पर विद्यार्थियों को उपलब्धि दिलाने वाले शिक्षक को गणतंत्र दिवस पर किया गया सम्मानित

गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️

रामानुजनगर / माननीय मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री राम विचार नेताम जी एवं क्षेत्र के विधायक श्री भूलन सिंह मरावी जी के द्वारा तथा जिले के कलेक्टर एस.जयवर्धन की उपस्थिति में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में पदस्थ रसायन के व्याख्याता गोपाल सिंह को 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक द्वारा अभी तक विज्ञान की विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों को स्वयं के नेतृत्व में चार बार राष्ट्रीय स्तर पर और छःबार राज्य स्तर पर सम्मानित कराने में महत्वपूर्ण योगदान निभाया गया है,जो सूरजपुर जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। विदित हो कि शिक्षक द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता 2023-24 में छात्र अविनाश सिंह (कक्षा-11वीं), 27वीं बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता 2018-2019 में दीपक कुमार यादव और पीयूष दुबे(कक्षा-10वीं), 28वीं बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता 2019-20 में आयुष साहू और मनीष सारथी(कक्षा-9वीं), प्रेरणा उत्सव प्रतियोगिता 2023-24 में छात्र प्रतीक उपाध्याय (कक्षा-11वीं) का चयन राष्टीय स्तर हो चुका है। इसके साथ ही छः बार राज्य स्तर में युवा महोत्सव-2024-25 में अविनाश सिंह (कक्षा-11वीं)को विज्ञान मेला के एकल प्रतियोगिता में स्टेट लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महामहिम राज्यपाल श्री रामन देश द्वारा सम्मानित किया गया। इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता 2020-21 में महेंद्र सिंह (कक्षा-11वीं) और मोहम्मद अयान (कक्षा-9वीं), इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता 2022-23 में अविनाश सिंह और संदीप सिंह (कक्षा -11वीं),बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता 2020-21में छात्र दीपक कुमार यादव और पीयूष दुबे( कक्षा-11वीं) तथा मोहम्मद अयान और आयुष साहू (कक्षा-10वीं)।

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022-23 में छात्र संदीप शर्मा और अमन चिराग (कक्षा-12वीं) तथा शुभम ठाकुर और सोनू ठाकुर (कक्षा-9वीं), राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023-24 में छात्र प्रिंस ठाकुर और शिवम ठाकुर (कक्षा-9वीं) को राज्य स्तर पर सम्मानित कराया जा चुका है। शिक्षक ने अपने इस उपलब्धि के लिए श्रेय संस्था के प्राचार्य श्री पीसी सोनी को बताया है जो कि हमेशा उनके प्रत्येक शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यालय स्तर पर उनका सहयोग और मोटिवेशन करते हैं। उन्होंने कहा जिले के जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल, सहायक संचालक शिक्षा रविंद्र सिंहदेव, जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा)शशिकांत सिंह विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू, खंड स्त्रोत समन्वयक मनोज कुमार जायसवाल, इंस्पायर अवार्ड के प्रभारी संतोष उपाध्याय, अर्थशास्त्र की व्याख्याता निशा सिंह,प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी के अलावा संस्था में पदस्थ समस्त शैक्षणिक स्टाफ का भरपूर योगदान रहा। व्याख्याता गोपाल सिंह को सम्मानित किए जाने पर शिक्षकों और पालकों में हर्ष है।