बालक स्कूल रामानुजनगर में नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस का आयोजन
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
रामानुजनगर / संचालक समाज कल्याण संचनालय छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेशानुसार,जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के निर्देशन में,संस्था के प्राचार्य पीसी सोनी के मार्गदर्शन में तथा विज्ञान शिक्षक गोपाल सिंह के नेतृत्व में आज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नशामुक्ति पर संकल्प एवं शपथ दिलवाया गया और दोनों पत्रों की लिखित प्रति भी प्राप्त की गई, इसके अलावा नशा मुक्ति पर रैली, मानव श्रृंखला,व्याख्यान,चित्रकला, गीत,नृत्य,नाटक,नशापान के दुष्परिणाम से संबंधित प्रश्नउत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक विकास नामदेव,गोपाल सिंह, मनमोहन प्रसाद,अर्चना दुबे,नरेश गुप्ता, सुनील गुप्ता,विद्या जायसवाल,नीलिमा बड़ा, मंजरी तिवारी,नितिन कुमार सिन्हा माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक प्रकाश कुमार जोल्ह, गायत्री कश्यप,वर्षा सिंह एवं श्याम सिंह मरावी का अहम योगदान रहा।


Social Plugin