Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रामानुजनगर के नए मंडल अध्यक्ष बने पवन सिंह


 रामानुजनगर के नए मंडल अध्यक्ष बने पवन सिंह

रामानुजनगर | भारतीय जनता पार्टी रामानुजनगर के नए मंडल अध्यक्ष पवन सिंह बनाए गए। पवन सिंह के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। पार्टी संगठन के निर्देश पर चुनाव अधिकारी महेश्वर पैकरा, सह प्रभारी सुमित साहू, दीपेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में लिफाफा खोला और पवन सिंह के नाम की घोषणा की। पवन सिंह के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ मिठाइयां बांटकर कर खुशियां मनाई। ग्राम सरईपारा निवासी पवन सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वर्ष 2002 से जुड़े हुए हैं इसके अलावा एकल अभियान में 4 वर्ष, हरि कथा योजना में 6 वर्ष सेवा देने के बाद विश्व हिन्दू परिषद से जुड़कर रायपुर, दुर्ग जिले में संगठन मंत्री के रूप में कार्य किया। प्रांतीय सामाजिक समरसता प्रमुख के साथ पिछले तीन वर्ष से सूरजपुर जिला भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में जिला संयोजक के रूप में काम करने के बाद उन्हें रामानुजनगर भाजपा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष सैलेश्वर सिंह, द्वारिका प्रसाद साहू, बनारसी राजवाड़े विधायक प्रतिनिधि संत साहू शिवदयाल सिंह, रामबिलास साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा, भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।