*विकासखंड स्तरीय यूथ एवं इको क्लब का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न*
राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशन में, जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा शशिकांत सिंह के आदेशानुसार , विकासखंड स्त्रोत केंद्र समग्र शिक्षा रामानुजनगर के नेतृत्व में विकासखंड स्तर पर जिला स्तर के मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 19 दिसंबर 2024 एवं 20 दिसंबर 2024 को विकासखंड स्त्रोत केंद्र समग्र शिक्षा रामानुजनगर में संपन्न हुआ ,जिसमें विकासखंड स्तर के मास्टर ट्रेनरों ने यूथ एवं इको क्लब में पोषण वाटिका के अंतर्गत छात्रों के भविष्य के लिए एक कदम, जगह का चयन, मिट्टी की तैयारी, फसल का चयन, फसल चक्र,बीच संकलन, प्रदर्शनी, नक्शा, बुवाई ,फसल वृद्धि के कारण, फसल सुरक्षा तथा कटाई जैसे उद्देश्यों को समझाया गया। इसके अलावा प्लास्टिक साक्षरता के अंतर्गत पानी में प्रदूषण,समुद्र पर प्लास्टिक के दुष्परिणाम, प्लास्टिक का परिचय, प्लास्टिक और उसके प्रकार, प्लास्टिक का सफर, प्लास्टिक के दुष्परिणाम, प्लास्टिक के विकल्प,जमीन मेला से संबंधित गतिविधियां कराई गई इस प्रशिक्षण में विकासखंड रामानुजनगर के सभी माध्यमिक विद्यालयों के यूथ एवं इको क्लब प्रभारियों द्वारा पूरी तन्मयता से प्रशिक्षण लिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज साहू, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनोज जायसवाल,जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर गोपाल सिंह ,रमेश गुप्ता, चंद्र प्रताप साहू, नंदकुमार सिंह, विनोद तिर्की एवं श्रीकांत पांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Social Plugin