![]() |
( गौरव मिश्रा )
सुरजपुर/भटगांव
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के एक अधिकारी के सूने आवास से दिनदहाड़े लाखों रुपए कैश तथा लाखों के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। भटगांव पुलिस मामला दर्ज करके विवेचना कर रही है।
बताया जा रहा है कि जिस घर में चोरी हुई है उसके बगल में ही भटगांव थाना प्रभारी का आवास है तथा सामने भी पुलिस अधिकारी का आवास है। इसके बाद भी दिनदहाड़े लाखों की चोरी हो गई।
चोरी के संबंध में भटगांव ऑफीसर कॉलोनी में रहने वाले सी 17 निवासी तथा क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर को पुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम तय करने के लिए अपने गृह ग्राम पालीगंज पटना गए हुए थे। उन्होंने घर के बाहरी हिस्से की देखरेख करने के लिए तथा फूल पौधा में पानी देने के लिए अपने एक परिचित कॉलरी कर्मी को चाबी देकर गए थे।
जो प्रतिदिन लाइट जलाता था तथा पौधों में पानी देता था। उसने शनिवार को फोन करके बताया कि शाम को जब वह लाइट जलाने तथा पौधों में पानी देने के लिए गया तो देखा कि उनके घर के पीछे का दरवाजा को कोई काट करके मोड़ दिया है। चोरी की अनहोनी की आशंका पर उस कर्मी ने खिड़कियों से जब झांक कर घर के अंदर देखा तो पता चला कि घर के सामान बिखरे हुए हैं तथा अलमारी खुले हुए हैं। उन्होंने अधिकारी दिनेश कुमार को इसकी सूचना दी। परिचित की सूचना पर आज जब वह पहुंचे हैं तो उन्होंने पूरे घर को खोल कर देखा। अज्ञात चोरों ने कल दिन में घर में घुस करके पूजा घर में रखी अलमारियों, बेड रूम की अलमारियों और दराज
को तोड़ कर उसमे रखे सोना चांदी के लगभग 20 लाख के जेवर तथा 4 लाख कैश चुरा करके फरार हो गए। दिनेश कुमार की शिकायत पर भटगांव थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है।
चोरी गए सामान की सूची
2 नग सोने की चेन, एक नग सोने का हार, 4 नग सोने की कंगन, एक नग सोने का मंगलसूत्र, एक नग मांग टीका, एक नग सोने का ब्रेसलेट, 2 नग अंगूठी, 6 नग कान का सेट, आधा केजी वजन का चांदी का कमर धनी दो नग पायल, लगभग 100 चांदी के सिक्के, कुछ कीमती घड़ी, कुछ कीमती साड़ियां व रेवेन का चश्मा चुरा कर ले गए। दिनेश कुमार का कहना है कि सोने के गहने का वजन करीब 250 ग्राम होगा।



Social Plugin