प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से महामाया एयरपोर्ट दरिमा का शुभारंभ किया गया
अंबिकापुर/ दरिमा
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से महामाया एयरपोर्ट, दरिमा का उद्घाटन किया गया। इस एयरपोर्ट के विकास से सरगुजा में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे, पर्यटन बढ़ेगा, रोज़गार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरगुजा विकास और समृद्धि के नए आसमान छुएगा।
माँ महामाया एयरपोर्ट के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा-
"अंबिकापुर के दरिमा में एयरपोर्ट का उद्घाटन छत्तीसगढ़ की प्रगति को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकेत है।"
इस एयरपोर्ट के उद्घाटन से आदिवासी बाहुल्य सरगुजा की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है, इससे यहाँ के विकास को रफ्तार मिलेगी।
सरगुजा जिले के दरिमा एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअल शुभारंभ किया दरिमा से 19 सीटर और 72 सीटर सेवाएं प्रस्तावित हैं। हालांकि नियमित उड़ान सेवाओं के लिए अभी तारीख तय नहीं है।

Social Plugin