डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार यातायात पुलिस सूरजपुर के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
सूरजपुर / डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार यातायात पुलिस सूरजपुर के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग में चंद्रपुर के समीप चेकिंग पॉइंट लगाकर दो पहिया चार पहिया वाहनों जिसमें बिना नंबर के वाहनों, संदिग्ध वाहनों , बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों, तीन सवारी ,बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों बड़े वाहनों में ओवरलोडिंग करने वालों के विरुद्ध नियम अनुसार चालानी कार्रवाई की गई एवं सहायक उप निरीक्षक चमरू राम पैकरा एवं सहायक उप निरीक्षक ब्यास देव राय के द्वारा के द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर चलने, वाहन के दस्तावेज साथ में रखकर चलने, पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने , वाहनों का बीमा इत्यादि सही समय पर कराने हेतु निर्देशित किया ।
इस कार्यवाही को सफल बनाने में सहायक उप निरीक्षक चमरू राम पैकरा , सहायक उप निरीक्षक ब्यास देव राय , प्रधान आरक्षक प्रदीप उपाध्याय, आरक्षक प्रेम सागर साहू, रामप्रसाद , चालक अरविंद एक्का ने सक्रिय भूमिका निभाई।


Social Plugin