बालक स्कूल एवं सेजेस-रामानुजनगर द्वारा सामूहिक रूप से मनाया गयाअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य”थीम के अंतर्गत योग कार्यक्रम का आयोजन
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️.
रामानुजनगर /सूरजपुर
21जून को संस्था के प्राचार्य पी.सी.सोनी के नेतृत्व में बालक स्कूल एवं सेजेस -रामानुजनगर में सामूहिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और उत्सवपूर्ण वातावरण में मनाया गया।इस विशेष अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलन से हुई।इसके पश्चात योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सभी ने विभिन्न योगासन,प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाएं कीं।योग के महत्व पर शिक्षकों द्वारा प्रेरणादायक भाषण भी दिया गया,जिसमें स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए योग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया।विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी को नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक,मानसिक और आत्मिक विकास को बढ़ावा देना है,जिसे सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण मनोयोग से सफल बनाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामानुजनगर के सरपंच राम सिंह टेकाम रहे।कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्ति रहे व्यायाम शिक्षक मनमोहन प्रसाद द्वारा किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सीमा दुबे,गोपाल सिंह,विकास नामदेव,दिलीप शर्मा,नरेश गुप्ता,अर्चना दुबे,विद्या जायसवाल,मंजरी तिवारी,श्रुति साहू,नितिन सिन्हा,श्याम सिंह मरावी,राजीव कुमार मिश्रा,ऋषिकेश साहू,निकिता केसरी,बिलसन बखला,प्रकाश कुमार जोल्हे,बिहारी लाल साहू,वर्षा सिंह,पूजा गुप्ता इकराम,वीणा प्रजापति,नवीन राठौर,लोमेश कुमार सिन्हा,पुष्पेंद्र ठाकुर,योगेश साहू,अल्पना,प्रार्थना बघेल,जया गुप्ता,विवेक सोनी एवं रोजगार सहायक कोमल गुप्ता का अहम योगदान रहा।

Social Plugin