सूरजपुर जिला परिवहन विभाग द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
सूरजपुर/ राष्ट्रीय राजमार्ग में सूरजपुर परिवहन विभाग द्वारा चंद्रपुर के समीप चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। परिवहन मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन अधिकारी के आदेश अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग में सूरजपुर परिवहन विभाग द्वारा चंद्रपुर के समीप चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई
जिसमें मुख्य रूप से मालवाहक वाहनों का उपयोग सवारी के लिए किए जाने पर कार्रवाई की गई, सभी वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, फिटनेस, आरसी, बिना नंबर के वाहनों नियम अनुसार कार्यवाही की गई।
परिवहन निरीक्षक सरवन से बात करने पर उन्होंने बताया कि दिनांक 14/05/25 से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है, इसमें मुख्य रूप से माल वाहक वाहनों का उपयोग सवारी हेतु किए जाने पर कार्रवाई की जा रही है, वाहन चालकों को मेरे द्वारा सीट बेल्ट लगाकर चलने, वाहनों का बीमा, फिटनेस, आरसी एवं अन्य दस्तावेज साथ में रखकर चलने के लिए वाहन चालकों को समझाया जाता है।
परिवहन निरीक्षक सरवन का कहना है कि, यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी जब तक वाहन चालकों मैं सुधार नहीं होता है।
इस कार्यवाही में परिवहन निरीक्षक सरवन, सैनिक राजेश सोनवानी, तुलेश्वर सोनवानी सक्रिय रहे।




Social Plugin