Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बालक स्कूल और सेजेस रामानुजनगर में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन


बालक स्कूल और सेजेस रामानुजनगर में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन


क्यू आर कोड लगाकर पेड़ों और पौधों को दी गई पहचान

गौरव मिश्रा ✒️

रामानुजनगर/अतिरिक्त प्रबंध संचालक राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेशानुसार,जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा के मार्गदर्शन में एवं संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी व यूथ एवं इको क्लब के प्रभारी गोपाल सिंह के नेतृत्व में बालक स्कूल एवं सेजेस रामानुजनगर के द्वारा सामूहिक रूप से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया जिसमें कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वार विश्व पर्यावरण दिवस के थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता,पौधा रोपण,पोषण वाटिका की साफ सफाई,पेड़ों और पौधों के ऊपर क्यू आर कोड लगाकर उनकी पहचान कराई गई।

यूथ एवं इको क्लब के प्रभारी गोपाल सिंह ने छात्रों को बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 22अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है,यह आयोजन पर्यावरण को बचाने की दिशा में काम करने के लिए हमें प्रेरित करता है,आज का दिन हमें याद दिलाता है की प्रकृति के साथ हमारे कितने गहरे संबंध हैं और इसके बिना मानव जीवन संभव नहीं है।

संस्था के प्राचार्य ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों को इको क्लब फॉर मिशन लाइफ पोर्टल में अपने स्कूल के पंजीयन करने के निर्देश दिए गए हैं, प्रत्येक स्कूलों में एक नोडल बनाकर विद्यार्थियों को विभिन्न जिम्मेदारी देते हुए क्लब के माध्यम से कार्य संचालित करने के दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं,विशेष कर जियो टैग में फोटोग्राफ एवं वीडियो बनाकर विभिन्न गतिविधियों को नियमित रूप से इको क्लब फॉर मिशन लाइफ पोर्टल में अपलोड करने को कहा गया है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सीमा दुबे,गोपाल सिंह,राजीव कुमार मिश्रा,ऋषिकेश साहू,निकिता केसरी,बिलसन बखला,प्रकाश कुमार जोल्हे,बिहारी लाल साहू,गायत्री कश्यप,वर्षा सिंह,पूजा गुप्ता इकराम,वीणा प्रजापति,नवीन राठौर,लोमेश कुमार सिन्हा,पुष्पेंद्र ठाकुर,योगेश साहू,अल्पना,प्रार्थना बघेल,जया गुप्ता,विवेक सोनी का अहम योगदान रहा।