Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राम नवमी पर सूरजपुर नगर में निकाला विशाल शोभायात्रा, कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

 




राम नवमी पर सूरजपुर नगर में निकाला गया विशाल शोभायात्रा, कार्यक्रम का हुआ आयोजन।   

गौतम गुप्ता. 🖊️ सह. संपादक खबर छत्तीसगढ़

सूरजपुर/ रामनवमी के पहले दिन सूरजपुर नगर में धूमधाम से निकाला गया  विशाल शोभायात्रा एवं कार्यक्रम का हुआ आयोजन शोभा यात्रा में  लगभग 5000 लोग मिलकर सूरजपुर नगर भ्रमण करने के दौरान लोग जय श्री राम के नारे के साथ भजन, डांस, गाना करते हुए उत्साहित नजर आए लोगों शोभा यात्रा में सम्मिलित लोग को बीच-बीच में व्यापारियों द्वारा जूस पानी पिलाने का कार्य किया गया शोभायात्रा से रामनवमी के पावन पर्व की शुरुआत कर सूरजपुर जिले में स्थित मां कुदरगढ़ी देवी धाम के दर्शन हेतु लाखों लोग की भीड़ लगने लगी है ,शोभायात्रा में पुलिसिंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने में बृज किशोर पांडे यातायात प्रभारी एवं विमलेश तिवारी थाना प्रभारी सूरजपुर एस आई बंटी सिंह , आरक्षक रविंद्र पाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीयो ने यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।