ग्राम पंचायत रगदा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन।
शत्रुघ्न तिवारी भैयथाना.
भैयाथान / भैयाथान क्षेत्र के आंजो खुर्द गांव से आए स्वामी जय कुमार तिवारी जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का पूरी धार्मिक परंपरा के साथ शुभारंभ किया गया। भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा रगदा गांव के कथा स्थल से देवालय स्थित देवी देवताओं का परिक्रमा करते हुए गोबरी नदी से कलश में जल ग्रहण किया गया। कलश यात्रा में महिलाओं एवं बच्चियों ने सिर पर कलश उठाकर धार्मिक परंपरा को निभाते हुए कथा स्थल पहुंचे भागवत कथा की पूजा अर्चना की ओर पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई। कलश यात्रा में 51 कन्याओं ने भाग लिया। स्वामी जय कुमार तिवारी जी ने कहा की श्रीमद् भागवत कथा से ही जीव का कल्याण है। जहां भागवत कथा का गुणगान होता है वहां प्रभु खुद दर्शन देते हैं। श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत पुराण की जानकारी देते हुए कहा की श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। भगवत श्रवण से जीव के सभी पाप कर्म मिट जाते हैं। कार्यक्रम रगदा के भागवत पंडाल में 19 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में कई विशेष कार्यक्रम होंगे। इनमें वामन भगवान पूजन, श्री राम जन्मोत्सव, नंदोत्सव, श्री गिर्राज पूजन, रुक्मणि विवाह और भागवत पूजन शामिल हैं। कार्यक्रम का समापन हवन और भंडारे के साथ होगा।


Social Plugin