लिपिक कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सहायक ग्रेड-02 से प्रशासनिक संवर्ग के पदों पर पदोन्नति करने की मांग की
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र प्रसाद उपाध्याय ने माननीय विष्णुदेव साय जी मुख्यमंत्री छ०ग० शासन को संघीय पत्र प्रेषित किया। जिसमें उल्लेख है कि स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ टी संवर्ग के लिपिक सहायक ग्रेड-02 से प्रशासनिक संवर्ग के पदों पर पदोन्नति करने के संबध में ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें लिपिक सहायक ग्रेड-02 के बाद पदोन्नति का कोई पद उपलब्ध नहीं है जिसके कारण कई लिपिक कर्मचारियों को लम्बे समय तक अपनी सेवा के बावजूद पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाता। जिसके कारण सहायक ग्रेड-02 के पद से ही लिपिकों को सेवानिवृत्त होना पड़ता है। यह स्थिति कर्मचारियों के मनोबल और कैरियर ग्रोथ पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। अन्य विभागों में जहाँ पदोन्नति की सुविधायें है जैसे राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड-02 से नायब तहसीलदार/अधीक्षक, नगरीय निकाय विभाग में सहायक ग्रेड-02 से मुख्य नगर पालिक अधिकारी की पदोन्नति का प्रावधान है। वहीं इस विभाग में अवसर की कमी, असमानता और अन्याय को दर्शाती है जबकि सहायक ग्रेड-02 को इस विभाग के अन्तर्गत सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, मण्डल संयोजक व सहायक ग्रेड-01 के पद पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति का लाभ दिया जा सकता है। उसके बावजूद शासन के आदेश के अभाव में लिपिक वर्ग पदोन्नति से वंचित है।
लिपिक श्रेणी कर्मचारियों को कार्य की अधिकता के कारण नियमित सेवा में रहना पड़ता है इस हेतु मंत्रालयीन कर्मचारी के तर्ज पर मोबाईल भत्ता 1000.00 (एक हजार रू०) मासिक वेतन मद में जोड़कर आदेश प्रदान किया जावें।

Social Plugin