बालक स्कूल रामानुजनगर के तीन विद्यार्थियों को जिला स्तरीय युवा उत्सव में मिला सम्मान*
अनुप दुबे रामानुजनगर /
राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा युवा उत्सव का आयोजन जिला स्तर पर जिला सूरजपुर में किया गया जिसमें शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के तीन विद्यार्थियों को संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी के नेतृत्व में एवं व्याख्याता गोपाल सिंह, विद्या जायसवाल और दिलीप कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में तैयारी कराई गई जिसमें अविनाश सिंह( कक्षा-11वीं) को विज्ञान मेला में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹3000 की राशि, प्रतीक उपाध्याय (कक्षा -12वीं) को तात्कालिक भाषण में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर ₹2500 एवं अर्चित कुमार द्विवेदी (कक्षा -11वीं) को कविता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। अविनाश सिंह का के जिले में प्रथम स्थान आने पर राज्य के लिए चयन किया गया है इस उत्कृष्ट कार्य के लिए,
संस्था के प्रभारी प्राचार्य सीमा दुबे, शिक्षक विकास नामदेव, मनमोहन प्रसाद, नरेश गुप्ता, अर्चना दुबे, नीलिमा बड़ा, श्रुति साहू, मंजरी तिवारी, नितिन सिन्हा एवं श्याम सिंह मरावी ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Social Plugin