शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुज नगर के छात्रों ने जनजातीय पखवाड़ा के अंतर्गत मनाया सांस्कृतिक कार्यक्रम
गौरव मिश्रा रामानुजनगर /
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के छात्रों ने जनजातीय पखवाड़ा के अंतर्गत मनाया सांस्कृतिक कार्यक्रम। मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य सीमा दुबे ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण दीप प्रज्वलन के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की, कार्यक्रम में व्याख्याता विकास नामदेव, गोपाल सिंह, नरेश गुप्ता,विद्या जायसवाल, नीलिमा बड़ा, श्रुति साहू नितिन सिन्हा, प्रधान पाठक प्रकाश जोल्हे,शिक्षक बिहारी लाल साहू, गायत्री कश्यप,वर्षा सिंह, सहायक शिक्षक श्याम सिंह मरावी सैकड़ो की संख्या में मिडिल, हाई व हायर सेकेंडरी के छात्र, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। जनजाति पखवाड़ा में छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रभारीप्राचार्य द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बहुत-बहुत बधाई दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार शर्मा के द्वारा किया गया ।


Social Plugin