Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुन्ना प्रसाद सोनी को नियुक्त किया गया सूरजपुर का ब्लाक अध्यक्ष


 शालेय शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक शिव पार्क में हुआ सम्पन्न 

मुन्ना प्रसाद सोनी को नियुक्त किया गया सूरजपुर का ब्लाक अध्यक्ष 

(गौरव मिश्रा )
सूरजपुर / छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ सूरजपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शिव पार्क सूरजपुर में आयोजित किया गया है। इस बैठक में सूरजपुर विकासखण्ड के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष स्वर्गीय अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल के आकस्मिक निधन हो जाने के कारण पद रिक्त होने पर मुन्ना प्रसाद सोनी प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला हर्रापारा झांसी को ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें एक माह के भीतर ब्लाक एवं संकुल स्तरीय कार्यकारिणी घोषित करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 11 नवम्बर 2024 को प्रस्तावित विकासखण्ड स्तरीय ज्ञापन कार्यक्रम,12 से 20 नवम्बर के बीच समस्त जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपने और 25 नवम्बर को‌ रायपुर में प्रस्तावित पैदल सत्याग्रह के बारे में सभी शिक्षकों को अवगत कराने एवं सभी शिक्षकों की शत् प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के संबंध में सभी पदाधिकारियों को‌ निर्देश दिया गया। 

इस बैठक में प्रमुखता जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दुबे, सुनील दत्त तिवारी, जिला सचिव गौतम शर्मा, मनोज जायसवाल, कमल किशोर पाण्डेय, संतोष भारती, मनीष राय, तरूण सिंह तोमर,मुन्ना प्रसाद सोनी, विजय साहू, देवसाय सिंह टेकाम भगवान ठाकुर, भागीरथी साहू, अंकित कोसरिया, रजनीश तिवारी, श्रीकांत पाण्डेय,अमरनाथ चौबे, मुकेश दुबे,विनय चौरसिया,चन्द्रकेशमणी शर्मा, शिवप्रताप सिंह उपस्थित रहे ।