शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर के सांसद प्रतिनिधि रामकृष्ण साहू बने
गौरव मिश्रा रामानुजनगर/
शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर के जनभागीदारी समिति के लिए सरगुजा लोकसभा सांसद चिंतामणि महराज ने महाविद्यालय रामानुजनगर में सांसद प्रतिनिधि के रूप में रामकृष्ण साहू को मनोनीत किया है , रामकृष्ण साहू को महाविद्यालय रामानुजनगर में जनभागीदारी समिति में प्रतिनिधित्व मिलने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना हुआ है रामकृष्ण साहू ने कहा है कि सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद मान.चिंतामणि महराज जी ने जो जिम्मेदारी हमे दिये है उसे हम पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

Social Plugin