*शांतनु सिंह को दी गई युवक कांग्रेस में दुर्ग संभाग की अहम जिम्मेदारी*
(गौरव मिश्रा )
*सूरजपुर/:--* युवक कांग्रेस सोसल मीडिया में काफी समय से समर्पित भाव से काम कर रहे सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत भैयाथान निवासी शांतनु सिंह को दुर्ग संभाग की अहम जिम्मेदार दी गई है।
युवक कांग्रेस राष्ट्रीय संयोजक मनु जैन के द्वारा जारी की गई सूची में केवल एक संभाग का बाकी नियुक्ति को जारी किया गया है कांग्रेस संगठन के हिसाब से दुर्ग संभाग पूर्व मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के कारण भी महत्पूर्ण हो जाता है।
शांतनु सिंह इससे पहले विधानसभा, जिला, प्रदेश सह संयोजक, प्रदेश संयोजक के रूप में कम कर चुके है जिसे देखते हुए संगठन के द्वारा इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को दी गई है।
शांतनु सिंह ने पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी के पार्टी के प्रति अपना आभार प्रकट किया है और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी पे खरा उतरने का हर संभव प्रयास करने की बात कही है।

Social Plugin