सूरजपुर/
प्रदेश दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडर जन कल्याण संघ ने अनिश्चित कालीन कलम बंद हड़ताल का निर्णय लिया है। हड़ताल का समर्थन करते हुए जिला सूरजपुर के दस्तावेज लेखक एवं स्टांप वेंडर संघ के द्वारा अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व जिला सूरजपुर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। एवं दस्तावेज लेखक एवं स्टांप वेंडर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं ।
दस्तावेज लेखक सलमान अली से बात के दौरान उन्होंने कहा -
नवीन दस्तावेज पंजीयन का नियम पारित होने से दस्तावेज लेखक एवं स्टांप वेंडर के जीवको उपार्जन में संकट होने का पूर्ण संभावना है नवीन नियम से स्टांप वेंडर व दस्तावेज लेखक बेरोजगार हो जाएंगे जिससे उनके परिवार के बाल बच्चों के अध्ययन अध्यापन जीवको उपार्जन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी बहुत से लोग पिछले 40 से 45 वर्षों से यही कार्य कर रहे हैं एवं उम्र की अंतिम स्थिति में पहुंच चुके हैं और आज की स्थिति में कोई भी अन्य कार्य कर पाने में सक्षम नहीं है। जीवको उपार्जन हेतु आज उनके पास कोई भी उचित व्यवस्था नहीं है । उनका कहना है नवीन पंजीयन कानून को वापस लेते हुए यथावत नियम को लागू रखा जाए दस्तावेज लेखको के लिए कुछ ऐसा नियम बनाया जाए जिससे उनके जीवको उपार्जन का उत्पन्न होने वाला संकट दूर हो सके।
इसके चलते प्रदेश भर में जमीन रजिस्ट्री कार्य ठप हो जाएगा। स्टाम्प और टिकट की बिक्री भी प्रतिबंधित रहेगी, जिससे आम जनता को शपथ पत्र और इकरार नामा बनवाने में परेशानी होगी।
इस हड़ताल से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जमीन रजिस्ट्री कार्य ठप होने से व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होंगी। संघ की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की आवश्यकता है ताकि आम जनता को राहत मिल सके।



.jpg)
Social Plugin