![]() |
| पत्रकारों से चर्चा करते हुए एस.पी. |
अवैध गतिविधियों में लिप्त पुलिस कर्मियों पर होगी कार्रवाई
जिले में जुआ कबाड़ पर लगाएंगे अंकुश
(गौतम गुप्ता )
सूरजपुर/ पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर के सभा कक्ष में शनिवार दिनांक 26/10/24 को जिले के नव पदस्थ एस.पी. प्रशांत कुमार ठाकुर (भा. पु. से.) ने पत्रकारों से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में सौजन्य मुलाकात की पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्हों ने कहा अपराध व अवैध कारोबार पर रोक लगाना मेरी प्राथमिकता रहेगी , बेसिक पुलिसिंग के जरिए पुलिस की छवि सुधारी जाएगी ।
उन्होंने कहा जिले के सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित कर दिया गया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जाए अभियान चलाते हुए कोयला ,कबाड़, जुआ, नशे के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए।
उन्होंने कहा आधुनिक संसाधनों का उपयोग करने वालों के जागरूक रहने से साइबर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। लोगों को जागरूक रहने की आवश्यकता है किसी भी प्रकार के अंजान लिंक को ओपन ना करें इंटरनेट का उपयोग करते समय अपने विवेक का उपयोग करें।
उन्होंने यातायात व्यवस्था के विषय में कहा सड़क पर सामान रखकर बेचने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अपराध पर लगाम लगाने के लिए
किरायेदारों की सूची एकत्रित का डाटा रखा जाएगा।
ऑनलाइन माध्यम से किराएदारों के संबंध में मकान मालिकों को फॉर्मेट उपलब्ध करा दिया जाएगा ।
बाहर से आकर सामान बेचने वालों की मुसाफिर दर्ज करने की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इससे बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
उन्होंने कहा अवैध गतिविधियों में लिप्त पुलिस कर्मियों
एवं कार्य मे लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




.jpg)
Social Plugin