श्री नवयुवा जागृति मंच दुर्गा बाड़ी मंदिर पारा के द्वारा 34 वी वर्षगांठ के साथ 27वीं राज्य स्तरीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
(गौरव मिश्रा )
सूरजपुर/ श्री नवयुवा जागृति मंच दुर्गा बाड़ी मंदिर पारा के द्वारा 34 वी वर्षगांठ मनाने के साथ-साथ 27वीं राज्य स्तरीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बहुत ही धूमधाम से दुर्गा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
पंचमी की शाम को महिला मंडली के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। छठवीं को मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सप्तमी को माता को चुनरी भेंट की गई एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया , अष्टमी को भंडारा महाआरती का एवं छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवमी को डांडिया , गरबा एवं भंडारा का आयोजन किया गया एवं नवमी हवन एवं पूर्णाहुति की गई । कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का भरपूर योगदान रहा सभी सदस्यों द्वारा तन मन धन सभी प्रकार से भरपूर सहयोग प्रदान किया ।
27वीं राज्य स्तरीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता में मानपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
श्री नवयुवा जागृति मंच दुर्गा बाड़ी मंदिर पारा के द्वारा आयोजित रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता प्रथम मानपुर एवं द्वितीय परसा पारा की टीम रही प्रथम विजेता को ₹21000 ,n पुरस्कार प्रदान किया गया एवं द्वितीय विजेता टीम को₹15000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।




Social Plugin