Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद पंचायत प्रेमनगर में सामुहिक स्वच्छता श्रम दान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 



(गौरव मिश्रा )
   सूरजपुर 2 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस, स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत प्रेमनगर में सामुहिक स्वच्छता श्रम दान कार्यक्रम आयोजित कर पूरा जनपद पंचायत परिसर की साफ़ सफ़ाई किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत प्रेमनगर के ग्राम पंचायत चंदननगर में सप्ताहिक बाजार में  सरपंच श्रीमति सरिता सिंह, उपसरपंच श्री दिलोचन्द  सिंह, सीईओ प्रेम नगर, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत प्रभारी बीसी मनोज साहू,सीसी संजू राम, स्वच्छाग्रही दीदी,ग्रामीणों के उपस्थित में सामुहिक स्वच्छता श्रम दान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित कर पूरा बाजार परिसर की साफ़ सफ़ाई किया गया।