मंगल भवन सूरजपुर में जादूगर दीप कुमार के शो का हुआ भव्य आगाज
सूरजपुर / 26 सितम्बर से मंगल भवन (निकट शिव पार्क ) जेलपारा सूरजपुर में विश्व के महानतम शोमैन जादूगर दीप कुमार द्वारा सम्पूर्ण पारिवारिक जादुई शो का भव्य आगाज हुआ- जो कि लगातार 12 अक्तूबर तक चलेगा l शो का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेमनगर 04 विधायक श्री भूलन सिंह मराबी, सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर सोनी , सूरजपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाडे , नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री शैलेश अग्रवाल जी ने सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया l सभी अतिथियों ने जादू देख कर जादूगर दीप कुमार की भरपूर सराहना की एवं कहा की भारत की सबसे प्राचीन कला विश्व स्तर का जादू शो सूरजपुर में पहली बार आया है ,जो कि सपरिवार देखने लायक है l शो के दौरान सभी दर्शकों को रोमांचित और आनंदित करने का दौर जैसे पल पल एक नया चमत्कार और नए नए बदलते ड्रेस मे जादूगर का मंच पर आना. तो कभी लड़की को मंच पर बुलाकर 10 फीट हवा में उड़ाया तो कभी सुंदर सी लड़की को 4 पार्ट में कर के दिखाया, तो कभी खूंखार गोरिल्ला बनाकर सभी को हतप्रभ कर दिया।
. कई हास्य भरे जादुई करतबों पर खूब ठहाके लगे तो दुनियां के सबसे जबरदस्त माइम मैजिक ऐक्ट देख कर सभी दर्शक आश्चर्यचकित रह गए .यह शो कई जन संदेशों से भरा है जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशे से दूर रहे, अपराध ना करें, जैसे अनेक संदेश भरे करतब को दर्शकों ने बेहद सराहा. यहां ऐसे ही अचरज मे डाल देने वाले रोजाना तीन शो - दिखाया जाता है 1बजे, 4 बजे एवं संध्या 7 बजे से l प्रत्येक शो दो घण्टे का होता है जिसका टिकट हॉल पर सुबह 10 बजे से मिलता है ,एवं नलाइनटिकटwww.jadugardeepkumar.com से एडवांस मे भी लिया जा सकता है l जादू शो आयोजक रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल एवं कोचिंग के बच्चों के लिए ग्रुप में देखने पर टिकट में भारी छूट दिया जा रहा है l स्कूल का स्पेशल शो सुबह में 10 बजे से स्कूल की सुविधानुसार आयोजित किया जा रहा है l


Social Plugin