ब्रह्माकुमारी सूरजपुर द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी का उद्घाटन प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी द्वारा किया गया
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
सूरजपुर/ ब्रह्माकुमारी सूरजपुर द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी का उद्घाटन प्रेम नगर क्षेत्र विधायक माननीय भ्राता भूलन सिंह मरावी जी, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, पार्षद प्रमोद तायल, संजय सोनी, डीएसपी महालक्ष्मी बहन ब्रह्माकुमारी मंजू द्वारा किया गया। विधायक भूलन सिंह जी ने सभी को नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा हम सबका सौभाग्य है कि यहां पर हम आपके माध्यम से मां दुर्गा के सभी रूपों को चैतन्य रूप में दर्शन कर रहे हैं हम सभी मां के भक्त हैं सच्चे दिल से मां की भक्ति करते हैं तो मां हमारी मनोकामनाएं अवश्य पूरी करती हैं हम सब माता जी को दिल से श्रद्धा भक्ति भाव से उनका नमन करते हैं तो मां हमारी दुर्गुणों को दूर कर शक्तियों से हम आत्माओं को भरपूर करती है साथ-साथ सभी मनोकामनाएं पूरी होती है, मंजू दीदी ने कहां हम नवरात्रि में बहुत ही दिल से श्रद्धा भावना से मां की पूजा अर्चना करते हैं आज विशेष मां सिद्धिदात्री का दिन है सिद्धिदात्री अर्थात सिद्धि देने वाली एक भुजा में सुदर्शन चक्र अर्थात स्व का दर्शन मैं कौन हूं कहां से आई हूं मेरा कर्तव्य क्या है उसको जानना है और सृष्टि चक्र के आदि मध्य अंत का ज्ञान ही स्वदर्शन है, दूसरे हाथ में शंख ईश्वरीय ज्ञान का संदेश देने का प्रतीक है। तीसरे हाथ में गदा जोकि ज्ञान का प्रतीक है जिसमें बुराइयों का संघार किया जा सकता है ,चौथा हाथ में पवित्र जीवन का प्रतीक कमल पुष्प है इन सभी अलंकारों को जीवन में धारण करने से हम सिद्धि स्वरूप बन सकते हैं।


Social Plugin