बालक स्कूल रामानुजनगर में संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन
ज्ञान विज्ञान एवं जीवन मूल्य पर आधारित है यह परीक्षा
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️.
सूरजपुर /सूरजपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के निर्देशन में,संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी के मार्गदर्शन में एवं व्याख्याता गोपाल सिंह के नेतृत्व में13/10/2025 को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित संस्कृति ज्ञान परीक्षा - 2025 का आयोजन कराया गया जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विकासखंड समन्वयक विष्णु प्रसाद प्रजापति ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य हमारे देश में अपनी संस्कृति,परंपराओं,जीवन मूल्यों, ज्ञान विज्ञान एवं महापुरुषों के अनुभवों को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में भावी मानव पीढ़ी तक शिक्षा के माध्यम से सौंपने का है। विद्यालय में परीक्षा संचालन के दायित्व को संभालने वाले शिक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि हमारा यह दृढ़ मान्यता है कि यदि हमारे छात्रों को आधुनिक ज्ञान विज्ञान के साथ अपनी महान संस्कृति,गौरवपूर्ण इतिहास,महापुरुषों के जीवन चरित्र,श्रेष्ठ राष्ट्रीय परंपराओं का परिचय कराया जाए तो निराशापूर्ण वातावरण में भी आशा की किरण उत्पन्न होती है जो कि विद्यार्थी जगत में नैतिक कार्यों के लिए नई रोशनी उत्पन्न करती है।इस परीक्षा के सफल संचालन में विद्यालय के सभी शिक्षकों का अहम योगदान रहा।

Social Plugin