Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ग्रीन स्कूल ड्राइव दिवस के साथ बच्चों ने दिया जल संरक्षण का संदेश



ग्रीन स्कूल ड्राइव दिवस के साथ बच्चों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️

रामानुजनगर - छत्तीसगढ़ स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में आज ग्रीन स्कूल ड्राइव दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता एवं जल संरक्षण विषय पर आकर्षक पोस्टर, नारे और पम्पलेट तैयार किए।

कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से पानी की महत्ता, संरक्षण और इसके अपव्यय को रोकने का संदेश समाज तक पहुँचाने का प्रयास किया। “जल है तो कल है”, “हर बूंद की कीमत है” जैसे प्रभावशाली नारों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। शिक्षकों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि जल जीवन का आधार है, अतः इसका संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। साथ ही कैच द रेन 2025 अभियान से जोड़ते हुए वर्षा जल संचयन की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया।

विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा स्वच्छता एवं हरियाली के प्रति जागरूकता हेतु गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिससे उनमें जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का भाव जागृत हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानपाठक बी आर हितकर, महेन्द्र पटेल, कृष्ण कुमार यादव, अनीता सिंह, सविता साहू, रघुनाथ जायसवाल, भृत्य सरिता सिंह एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे । सभी ने संकल्प लिया कि स्वच्छता और जल संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर समाज में जागरूकता फैलाएँगे।