Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पीएमश्री विद्यालयों से 132 व्याख्याताओं का कार्यशाला के लिए चयन


शिक्षक ऋषिकेश साहू

पीएमश्री विद्यालयों से 132 व्याख्याताओं का कार्यशाला के लिए चयन


विकासखंड रामानुजनगर से ऋषिकेश साहू शामिल



गौरव मिश्रा ✒️

सूरजपुर/रामानुजनगर राज्य परियोजना कार्यालय,समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर की ओर से पीएमश्री योजना के अंतर्गत शिक्षकों की गणित, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी में क्षमता विकास के लिए सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।यह प्रशिक्षण भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान,पुणे में 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा,जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिक व क्रियात्मक चर्चाएं की जाएंगी।


यह सात दिवसीय कार्यक्रम समग्र शिक्षा एवं राज्य परियोजना,रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित किया गया है।पीएमश्री समन्वयक छत्तीसगढ़ श्री आशीष गौतम के नेतृत्व में 132 व्याख्याताओं की टीम इस प्रशिक्षण हेतु पुणे प्रस्थान करेगी।


इस प्रशिक्षण में विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रेमचंद सोनी सर के मार्गदर्शन और प्रेरणा के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया है, जिनके सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो पाई है।


इस प्रशिक्षण में सरगुजा संभाग से चयनित 17 व्याख्याता हिस्सा लेंगे। सूरजपुर जिले से पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के व्याख्याता ऋषिकेश साहू को इस प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए चयनित किया गया है।


प्रशिक्षण के दौरान व्याख्याताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा और उन्हें विज्ञान एवं तकनीक की बेहतर जानकारी प्राप्त होगी।

इस कार्यक्रम को आयोजित कराने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार वयक्त किया है।