Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बालक स्कूल रामानुजनगर के पोषण वाटिका का मध्यान भोजन में सहभागिता


बालक स्कूल रामानुजनगर के पोषण वाटिका का मध्यान भोजन में सहभागिता

गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️

रामानुजनगर / सूरजपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के निर्देशन में जिले के सभी शैक्षणिक गतिविधियों को स्कूलों में सुचारू रूप से संपन्न कराया जा रहा है, जिसमें से एक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर भी है जहां संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी के मार्गदर्शन में तथा यूथ एवं इको क्लब के प्रभारी गोपाल सिंह के नेतृत्व में कैंपस में स्थापित पोषण वाटिका से फूल गोभी,टमाटर,लाल भाजी,बैगन,मिर्ची और धनिया पत्ती जैसी सब्जियां का उत्पादन हो रहा है,जिसका लाभ मध्यान भोजन के रूप में सेजेस रामानुजनगर के प्राथमिक और माध्यमिक विभाग के साथ-साथ माध्यमिक शाला बालक रामानुजनगर के विद्यार्थी भी ले रहे हैं।


 संस्था के प्राचार्य ने बताया कि यूथ एवं इको क्लब के अंतर्गत संचालित पोषण वाटिका शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है जिसका निर्माण प्राथमिक स्तर से लेकर हायर सेकेंडरी स्तर तक प्रत्येक विद्यालय में बनना सुनिश्चित किया गया है,जिसमे विद्यार्थियों को अलग-अलग मंत्री पद देकर पोषण वाटिका के अंतर्गत विभिन्न कार्यों को करने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रभारी शिक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि पोषण वाटिका का मुख्य उद्देश्य छात्रों में कृषि के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना,पौधों के विभिन्न भागों की जानकारी देते हुए अध्ययन को सहज बनाना,फसल चक्रण को समझाना,ताजी स्वस्थ खाद्य पदार्थों के प्रति रुचि विकसित करना,पोषण एवं स्वास्थ्य की जानकारी प्रदान करना,इसके अलावा व्यवहारिक शिक्षा के साथ मानसिक स्वास्थ्य का अध्ययन करना है।