(गौरव मिश्रा)
सूरजपुर/ पुलिस अधीक्षक एम .आर. आहिरे (भा.पु.से.) सूरजपुर के निर्देशानुसार यातायात पुलिस सूरजपुर के द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान जिसमें बिना नंबर के वाहनों, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों तीन सवारी ,बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों बड़े वाहनों में ओवरलोडिंग करने वालों के विरुद्ध नियम अनुसार चालानी कार्रवाई की गई एवं स0उप निरीक्षक चमरू राम पैकरा के द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर चलने, वाहन के दस्तावेज साथ में रखकर चलने वाहनों का बीमा इत्यादि सही समय पर कराने की सलाह दी गई वाहन चेकिंग की कार्रवाई में यातायात विभाग के स्टाफ स0 उप निरीक्षक चमरू राम पैकरा , आरक्षक विजय केरकेट्टा , रामकृष्ण भगत, शिव शंकर सिंह का सक्रिय योगदान रहा।

Social Plugin