Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लाईजनिंग आफिसर नियुक्त*

(गौरव मिश्रा)

*सूरजपुर/27 सितंबर 2024/* नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार / पुनरीक्षित करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नियुक्त श्री अनिल कुमार सिदार प्रेक्षक को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए श्री विनोद सिंह जनपद पंचायत सीईओ सूरजपुर को लाईजनिंग आफिसर नियुक्त किया गया है। 

जिनके द्वारा प्रेक्षक के लिए आवास की व्यवस्था के साथ ही ठहरने के दौरान कम्प्यूटर, प्रिंटर, टेलीफोन, इंटरनेट एवं फैक्स की व्यवस्था के साथ आपरेटर एवं भृत्य की ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी । सौंपे गये कार्यों को पूर्ण करने की जिम्मेदारी प्रभारी अधिकारी (लाईजनिंग ऑफिसर) एवं संबंधित कर्मचारियों की होगी।