सूरजपुर/रामानुजनगर.
जिले के कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन, में जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के मार्गदर्शन में, तथा संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी के नेतृत्व में, आज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल रामानुजनगर में सामूहिक रूप स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संस्था के प्राचार्य द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाया गया साथ ही प्रभारी शिक्षक गोपाल सिंह और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार शर्मा द्वाराश्रमदान खरपतवार उन्मूलन, स्वच्छता शपथ एवं चौपाल, स्वच्छता रैली,हाथ धुलाई,वाद विवाद,चित्रकला उत्सव ,सांस्कृतिक उत्सव एक पेड़ मां के नाम, कचरे से कला(कबाड़ से जुगाड़) एवं स्वच्छता संबंधित स्लोगन का निर्माण करवाया गया।
इस कार्यक्रम को विद्यालय स्तर पर सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, एस एम डी सी के अध्यक्ष विकास दुबे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू ,शिक्षक मनमोहन प्रसाद ,नरेश गुप्ता, विकास नामदेव,अर्चना दुबे, सुनील कुमार गुप्ता, नितिन कुमार सिन्हा, मंजरी तिवारी,और श्याम सिंह मरावी के अलावा आत्मानंद के सभी शिक्षकों और रामानुजनगर के अन्य गणमान्य नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Social Plugin