( गौरव मिश्रा)
सूरजपुर/रामानुजनगर
जिले के कलेक्टर श्री रोहित व्यास जिला पंचायत सीईओ सुश्री कमलेश नंदिनी साहू के निर्देशन एवम जनपद पंचायत रामानुजनगर के सीईओ श्री संजय राय के मार्गदर्शन में "स्वच्छता ही सेवा अभियान शिविर" का आयोजन जनपद पंचायत रामानुजनगर के सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि महिला बाल विकास विभाग एवं खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने शिविर में भाग लेकर के अपनी योजनाएं बताए। स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम हाथ धुलाई,मानव श्रृंखला,स्वच्छता रैली एवं स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू ने सभी को स्वच्छता का शपथ दिलवाया। ग्राम पंचायत रामानुजनगर की सरपंच श्रीमती सुशीला सिंह ने एक पेड़ मां के नाम पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में छायादार गुलमोहर के पौधे का रोपण किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्री कमलभान दुबे, सहायक करारोपण अधिकारी श्रीराम पोर्ते , एडीओ एस तिग्गा, सचिव बनवारी लाल साहू, छात्रावास अधीक्षक देवचंद सिंह, जगसाय सिंह, हिमाचल साहू महिला बाल विकास की ओर से गंगोत्री देवी मानिकपुरी, ममता परस्ते मानकुंवर सिंह ,कृषि विभाग से कामेश सिंह, स्वास्थ्य विभाग से अमिताभ शर्मा, सरस्वती देवी, मिथुन दास, शिक्षा विभाग से बीआरसी हजारीलाल चक्रधारी, बीपीओ रवि नाथ तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, स्वच्छता दीदी आर एन एल एम समूह की सदस्य, हायर सेकेंडरी बालक रामानुजनगर के छात्रा एवम आम नागरिक शामिल हुए।
रामानुजनगर के सभी स्कूलों में स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन हुआ :-
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू ने बताया की रामानुजनगर विकासखंड के 216 प्राइमरी 92 मिडिल स्कूल 24 हाई/ हायर सेकेंडरी स्कूल एवं दो सेजस विद्यालयों में स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम स्वच्छता रैली, स्वच्छता शपथ, हाथ धुलाई, चित्रकला, निबंध कला, एक पेड़ मां के नाम, कचरे से कला, स्लोगन, खरपतवार एवं कूड़ा करकट की सफाई के कार्यक्रम आयोजित हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजनगर में स्वच्छता रैली को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, शाला विकास समिति के अध्यक्ष विकास दुबे, प्रदीप झा, संस्था के प्रमुख पीसी सोनी ने हरी झंडी दिखा करके रैली रवाना किया। नगर के मुख्य मार्ग में भ्रमण करते हुए छात्रों ने स्वच्छता का संदेश दिया। उधर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तीवरागुडी में सरपंच शंभू सिंह ने वृक्षारोपण किया। सभी विद्यालयों द्वारा एसएमसी के सदस्यों, सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता कार्यक्रम में निमंत्रित किया गया।


Social Plugin