एस०बी०आई० लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेट लिमिटेड रायपुर, जिला रायपुर छ०ग० के द्वारा भर्ती किया जाना है
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
सूरजपुर / रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर के द्वारा दिनांक 22.09.2025 को समय 11:00 बजे से 3:00 बजे तक कार्यालय परिसर में प्लेसमेण्ट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक S.B.I. LIFE INSURANCE CO.LTD (एस०बी०आई० लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेट लिमिटेड) रायपुर, जिला रायपुर छ०ग० के द्वारा भर्ती किया जाना है l
यह पद सूरजपुर जिले के लिए है। प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है नियुक्ति की शर्ते के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी।
अतः इच्छुक ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड एवं आधार कार्ड आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ उक्त दिनांक को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है।
अभ्यर्थी को उक्त प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने हेतु अपनी पंजीयन, रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/Rojgar MelaList.aspx पर ऑनलाईन करना अनिवार्यः है, ऑनलाईन आवेदन पश्चात् अभ्यर्थी को प्लेसमेंट कैम्प स्थल में पहुंचना होगा। जिस अम्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन कर प्लेसमेंट कैम्प स्थान में पहुंचेगा केवल वे ही प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकता है। रोजगार मेला में पंजीयन हेतु किसी भी प्रकार की समस्या हो तो जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर में कार्यालीयन समय में उपस्थित होकर पंजीयन करवा सकते है। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।

Social Plugin