सेजेस रामानुजनगर की विद्यार्थी हर्षिता जी श्रीवास,कक्षा दसवीं की परीक्षा में रही अव्वल
92.16%अंक हासिल कर विद्यालय में प्राप्त किया प्रथम स्थान
रामानुजनगर/सूरजपुर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा(कक्षा-10वीं)में सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजनगर में अध्यनरत विद्यार्थी हर्षिता जी श्रीवास ने 92.16%अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं गुरु जनों को गौरवान्वित किया है।हर्षिता जी श्रीवास शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है।शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर पदस्थ कुश जी श्रीवास के ये पुत्री हैं। विद्यार्थी ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने पिता कुश जी श्रीवास,माता तुलसी श्रीवास,भाई वशिष्ठ जी श्रीवास, शिक्षक इसरार हयात को दिया है।विद्यार्थी के इस उपलब्धि के लिए संस्था के प्राचार्य पी सी ने बताया कि हर्षिता पढ़ाई में रुचि रखती है उनको विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

Social Plugin